उच्च सदन में गतिरोध टूटने के आसार, विपक्ष ने नियम 167 के तहत दिया चर्चा का प्रस्ताव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 अगस्त 2023। संसद के उच्च सदन राज्यसभा में पिछले 11 दिनों से चल रहे गतिरोध के टूटने के आसार दिख रहे हैं। विपक्ष ने सदन की रार को खत्म करने के लिए नया प्रस्ताव दिया है। इसमें कांग्रेस समेत संयुक्त विपक्ष 267 के तहत चर्चा कराने की जिद को छोड़कर नियम 167 के तहत चर्चा पर सहमत हो गए हैं। नियम 167 के तहत बहस के बाद वोटिंग का प्रावधान है। लेकिन विपक्ष इस बहस के बाद प्रधानमंत्री के बयान पर अभी भी अड़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ उनके कक्ष में नेता सदन पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से बैठक में विपक्ष की ओर से गुरुवार को यह समाधान प्रस्तावित किया गया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, गेंद सत्ता पक्ष के पाले में है। फैसला मोदी सरकार को करना है। इसी तरह के संकेत टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से दिया। उन्होंने कहा, संयुक्त विपक्ष सदन में बहस चाहता है, हमारा कोई अहंकार नहीं है।

समाधान का प्रस्ताव दिया है,  गतिरोध टूटना चाहिए : कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव और सदन में मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने ट्वीट किया, गतिरोध टूटना चाहिए, मणिपुर पर लंबी बहस होनी चाहिए। गौरतलब है कि पूर्व में नियम 167 के तहत 2002 में गुजरात दंगे पर चर्चा हुई थी। 2010 में अरुण जेटली महंगाई पर इसी नियम के तहत चर्चा की पहल की थी।

अब पत्रिकाओं का पंजीकरण आसान
इधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रचार आवधिक पंजीकरण विधेयक 2023 को पटल पर रखा। ठाकुर ने कहा कि अब पत्र पत्रिकाओं एवं नए अखबारों के पंजीकरण के लिए जिलाधिकारी से लेकर रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज पेपर ऑफ इंडिया मुख्यालय तक की दौड़ लगाने की आवश्यकता नहीं होगी, ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से घर बैठे ही इसका लाभ मिल सकेगा। वह भी तय समय के भीतर। मानकों का उल्लंघन करने पर कारावास के प्रावधानों को हटाया गया है, नियम सरल किए गए हैं।

अब तक 216 सिविल सेवकों पर केस
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच साल से अधिक समय में 216 सिविल सेवकों के खिलाफ मामले दर्ज किए। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में कहा कि 39 सिविल सेवक महाराष्ट्र से, 22 जम्मू-कश्मीर से, 21 दिल्ली से, 17 उत्तर प्रदेश से और 14 कर्नाटक से हैं। पिछले पांच वर्षों में सीबीआई ने 216 सिविल सेवा अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

एशियन पैरा एथलेटिक्स में सलेक्ट हुई छत्तीसगढ़ की ईश्वरी , इंडिया के लिए गोल्ड लाने के इरादे से उतरेगी मैदान पर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की बेटी दिव्यांग ईश्वरी निषाद ने एशियन पैरा एथलेटिक्स खेल के लिए क्वॉलीफाई कर लिया है। ईश्वरी विदेशी सरहद में चीन के हांगझू में शुरू हो रहे एशियाई पैरा एथलेटिक्स में हिस्सा लेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी […]

You May Like

'एनडीए सरकार गलती से बनी, ज्यादा दिन नहीं चलेगी', कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा दावा....|....पाकिस्तान के विश्व कप से बाहर होने पर फूटा दिग्गजों का गुस्सा, लगाई बाबर की टीम को फटकार....|....उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, नदी में जा गिरा टेम्पो ट्रैवलर, 9 की मौत....|....सिक्किम में बारिश का कहर, तीन दिन में नौ लोगों की मौत; लाचुंग में 1200 से अधिक पर्यटक फंसे....|....शहीद एसटीएफ जवान को सीएम विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि....|....अमरनाथ यात्रा पर किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं आतंकवादी....|....'बयानबाजी चलती रहती है, राम सभी के हैं', रामदेव ने इंद्रेश कुमार के बयान पर दी प्रतिक्रिया, पीएम मोदी की सराहना की....|....दिल्ली: जल संकट पर राजनीतिक पार्टियों की सियायत, सामने आया कांग्रेस का सड़क पर मटका फोड़ प्रदर्शन का वीडियो....|....आरएएस का दावा- सत्तारूढ़ दल नहीं था निशाने पर; आरक्षण-संविधान पर फैले भ्रम को दूर नहीं कर पाई भाजपा....|....'अगले तीन मैचों में बनाएंगे शतक', मैच से पहले शिवम दुबे ने जीता दिल, कोहली की फॉर्म पर कही यह बात